केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजन

SHARE:

कटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सर्कुलर के मुताबिक सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी जिलों में ‘विजय उत्सव’ का आयोजन करे।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह ‘विजय उत्सव’ देश के उन लाखों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्पित है, जो लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर आवाज़ उठा रहे थे।राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत”कांग्रेस ने इस राजनीतिक मोड़ का श्रेय अपने पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को दिया है।
“यह विजय उत्सव राहुल गांधी जी के उस दृढ़ नेतृत्व और लगातार किए गए संघर्ष का नतीजा है, जिसने केंद्र सरकार को बैकफुट पर धकेलने और यह सख्त कदम इस्तीफा उठाने पर मजबूर कर दिया।”

अब देखना यह होगा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और कांग्रेस के इस आक्रामक ‘विजय उत्सव’ के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी क्या गूंज सुनाई देती है।इस मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज देश के युवाओं की जीत है।इस विजय मार्च “के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, मो. असलम, राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, राज आनंद सिंह, मो. मशरूर, मीनाक्षी श्वेता, डॉ बिपिन सिंह, माधव पाण्डेय, मन्नी पासवान, मो. इश्तियाक, संतोष यादव, विक्रम पासवान, प्रदीप पासवान ,योगेंद्र यादव, विश्वनाथ साह, नवीन खंडेलिया, मिथिलेश सिंह, अनु सिंह,मुकेश साह, जटा शंकर झा, अमर तिवारी, मुकेश मंडल, शशि प्रकाश सिंह, धनंजय ठाकुर, मो वहाब, कुंदन झा, यशवंत कुमार सेठी आदि नेताओं की उपस्थिति रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!