पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन

SHARE:

जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की।

ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल, आवास, पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य छोटी-बड़ी समस्याएं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया। कई समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन भी कराया गया।

मुखिया शबनम कुमारी यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!