हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामान्य बीमारियों का उपचार, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक अमन कुमार,संतोष कुमार पासवान, सीएचओ विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह तथा कांग्रेस नेता निरंजन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!