फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दिया

SHARE:

कटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया।

पहले वर्ग में कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों तथा दूसरे वर्ग में कक्षा 7 एवं उससे ऊपर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के सफल आयोजन में हाल ही में गठित नई समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति के सचिव रितेश ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार के नेतृत्व में सदस्य आलोक कुमार, अविनाश कुमार, लॉरेंश जूलियस, सूरज मिश्रा, विशाल तिवारी एवं बबलू पासवान ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। अभिभावकों ने भी नवनिर्मित इंस्टीट्यूट की बेहतर सुविधाओं और समिति की पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।समिति ने घोषणा की है कि बच्चों और युवाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक लगातार सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिस दौरान आगामी 1 एवं 2 अगस्त को शास्त्रीय नृत्य एवं वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता, 8 अगस्त को संगीत प्रतियोगिता, 9 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगा।इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 अगस्त को आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीआरएम द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन एवं इंस्टीट्यूट समिति ने अधिक से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!