पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

वारंट के आधार पर तीन वारंटी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई तेज

कोढा/कटिहार-कोढ़ा थाना कांड संख्या–474/12 जीआर संख्या –4258/12 में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में कोढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय व्याधा, अजय व्याधा एवं काना व्याधा के रूप में हुई है, जो सभी कोढा थाना के बासगढ़ा निवासी बताए जाते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में विशेष अभियान चलाकर इन वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने किया। उनके साथ अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी अभियान में शामिल रहे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर सभी वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई