बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर लोहागाड़ा हाट के समीप शनिवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जोरदार तरीके से टकरा गई।
जहाँ इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुँचाया गया ।
जहां मौजूद चिकित्सीय दल के द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया है।
वही घायलों की पहचान अरहान आलम, रौनक़ प्रवीण, रौनिया प्रवीण तेघड़िया कोचाधामन निवासी के रूप मे हुई है। जो अपने घर तेघड़िया से एक रिश्तेदार के घर मीरभिट्टा गावं गए हुए थे। जहां से वापसी के दौरान अचानक लोहागाड़ा हाट के समीप घटना घटित हो गयी।



























