पुलिस ने 24 कार्टन चाइनीज सेब व नेपाली फेयर एंड लवली किया बरामद, एक गिरफ्तार

SHARE:

पौआखाली/रणविजय

गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती जियापोखर थाना पुलिस ने चौआभीट्ठा गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी सामान बरामद किया है. इस कार्रवाई में कुल 24 कार्टन चाइनीज सेब तथा दो बोरा नेपाली फेयर लवली क्रीम जब्त की गई है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि चौआभीट्ठा निवासी कादिर खान पिता- अंसुर अली के घर से 10 कार्टन चाइनीज सेब बरामद किए गए. वहीं ताहिर पिता- अंशूर मोहरोल के घर से 10 कार्टन चाइनीज सेब एवं दो बोरा नेपाली फेयर लवली क्रीम बरामद हुई. इसके अलावा इस्माइल पिता- एजाबुल के घर से चार कार्टन चाइनीज सेब जब्त किए गए.

बरामद सभी सेब के कार्टनों पर “हिजियांग एप्पल” अंकित पाया गया, जबकि फेयर लवली के कुल 5,664 पीस, प्रत्येक 9 ग्राम बरामद हुए, जिन पर “मेड इन नेपाल” लिखा हुआ है. छापेमारी के दौरान कादिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा विदेशी सामान के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई