प्रतिनिधि/किशनगंज
सदर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही एक युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। घटना को लेकर आरोपी युवक के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दर्ज FIR के अनुसार कि वह बचपन से सदर थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही है। आरोप है कि करीब छह माह पहले रात के समय शौच के लिए जाने के दौरान गांव के ही आरोपी युवक ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।युवती का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवक ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा शादी करने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
इस दौरान पीड़ित युवती गर्भवती हो गई।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 10 जून 2026 को जब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया और कथित तौर पर धमकी दी। इसके बाद पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले को लेकर पंचायत भी की गई।लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।इसके बाद पीड़ित युवती मामला दर्ज करवाने महिला थाना पहुंची।पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।



























