न्यायालय परिसर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,150 लोगों ने उठाया लाभ

SHARE:

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत भवन में शुक्रवार को आयुष्मान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 महिला एवं पुरुषों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वीर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेश कुमार पटेल ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याएं सुनकर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया।

अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। शिविर में मौजूद लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं आयुष्मान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!