किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम में केक काटकर समारोहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद एवं किशनगंज विधायक कमरुल हुदा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की।


इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति उनके सतत समर्पण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद का जन्मदिवस भी स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।


समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, नगर अध्यक्ष सजल साहा, जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, जुल्फीकार अली, शमशीर अहमद उर्फ दारा, प्राध्यापक मसव्विर आलम, शंभू कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान आलम, जिला महासचिव आदर्श कुमार, जिला सचिव सोमेंद्र बहादुर, आलम, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शाह आलम, युवा नेता शुभम दास सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। राहुल गांधी एवं सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भरा रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई