कटिहार:आजमनगर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील

SHARE:

आजमनगर/कटिहार -शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर आजमनगर थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील कर्बला मैदान बथना राही प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व से संवेदनशील रहे इमामबाड़ा बथना राही मे मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे हैं।

इस बाबत संवेदनशील बिंदुओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य लोगों को बुलाकर आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में दोनों समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर भाग लिए ।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा शांतिपूर्ण माहौल तथा सद्भाव के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील की गई। वहीं बताया गया कि आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी कर्बला मैदान में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वाले एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह पर लोग ध्यान ना दें।शरारती तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के बड़े अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी ।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस अधिकारी के अलावे आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार अंचल अधिकारी रिजवान आलम देवगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिलफुल उदुल, जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर आलम, समाजसेवी दयानंद सिंह, देवगांव सरपंच प्रतिनिधि शाहजहां, जोकर पंचायत सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, मोहम्मद छोटू आदि सहित सैकड़ो की तादाद में मोहर्रम कमेटी के सदस्य जनप्रतिनिधि आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई