इरफान/पोठिया (किशनगंज)
प्रखंड के कस्बाकलियागंज पंचायत स्थित कौवाबाड़ी गांव में कटहल का एक विशाल वृक्ष गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बुधवार की मध्य रात्रि बगैर आंधी-बारिश के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ के कौवाबाड़ी गांव में सड़क किनारे एक विशाल कटहल का पेड़ निताई बसाक के घर के ऊपर गिर गया। बता दें कि टीन के कच्चे मकान में निताई बोसाक सहित कुल नौ लोग अंदर सो रहे थे।
लेकिन गनीमत यह रही कि पेड़ का एक बड़ी टहनी घर के कोना पर गिरा। इसलिए घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए । हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग के अधिकारी को देने के बावजूद अबतक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे है। इधर कटहल का विशाल वृक्ष निताई बोसाक के घर-आंगन में गिरे रहने से परिवार के लोगो को घर से पक्की सड़क तक निकाने में काफी कठिनाइयों का सामान करना पर रहा है।
ग्रामीणों ने डीएम विशाल राज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए वन विभाग पर कार्रवाई की मांग की है। इधर घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी पोठिया मोहित राज ने तत्काल राजस्व कर्मचारी मो इदरीस को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगा है, साथ ही निताई बोसाक को राहत सामग्री भी मुहैया कराया गया।
सीओ मोहित राज ने बताया कि सरकारी सहायता राशि हेतु पीड़ित के आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा जायेगा। वहीं पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे विशाल कटहल का पेड़ विगत दो दिनों से गिरे रहने तथा सूचना देने के बाद भी वन विभाग के एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


























