एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

SHARE:

कटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की मेधावी साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

रिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अशोक पोद्दार तथा प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में स्मृति-चिह्न मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रिया की मेहनत, लगन एवं अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई