फलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हटिया सड़क अब सड़क नही रहा। नाला में परिवर्तित हो गया है। सालो भर सावन भादो चैत हो या बैशाख नाला का पानी सड़क पर बहता रहता है। नाला का गंदा पानी के दुर्गंध से डेंगू मलेरिया डेरिया दस्त से लोग पीड़ित हो रहे हैं।
आने जाने वाले राहगीरो को परेशानी हो रही है। शुक्रवार और सोमवार के दिन लगने वाले हटिया में आने वाले राहगीर एवं बेवसाय वर्ग के लोगों को सड़क पर लगी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। लोगों का चलना मुहाल हो गया है सालो भर सड़क पर नला का lगंदा पानी लगा रहता है इस ननिहालों का सुधि लेने वाला कोई नहीं है। विकास का दावा सिर्फ कागजों पर दिखाया जाता है।
वार्ड में नाला का निर्माण कर तो दिया जाता है लेकिन गंदे पानी का निकासी नहीं रहने के कारण वार्ड के लोगों को झेलना पड़ता है। जिससे लोग बीमार ग्रस्त हो जाते हैं। सड़क का निर्माण नाला से तीन फीट नीचे होने से बरसात का पानी गंदे नाले का पानी सड़क पर बहने लगता है। इसे कहते हैं जय बिहार जय विकास? आखिर कब तक लोगों को यह विकास देखने को मिलेगा।जिससे लोग गंदे पानी के प्रदूषण से बीमार ग्रस्त हो जाए। वार्ड संख्या आठ के ग्रामीण सड़क पर बह गंदे पानी को लेकर आक्रोशित हैं।


























