कटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया।
सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि जोशी जी का जीवन समाज सेवा, सादगी और जनकल्याण के प्रति हमेशा समर्पित था। वे एक सफ़ल व्यवसायी के साथ साथ सामाजिक कार्यों के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाई, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। उनका हमलोगों के बीच से असमय चले जाना बड़ी क्षति है। इनके आकस्मिक निधन की खबर से मैं स्तब्ध और मर्माहत हूँ। कटिहार के व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
उनका सौम्य व्यवहार और जनसेवा के प्रति सच्ची समर्पण सदैव जीवंत रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतको को इस गहरी दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।
कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, सत्यनारायण प्रसाद पूर्व विधायक, सुनीता देवी पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह, दिलीप विश्वास, विश्राम सिंह, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, बीके ठाकुर, कटिहार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, बिमल सिंह बेगानी, शंकर सिंह अधिवक्ता, शाहनवाज खान,राज आनंद सिंह, अल्तमस दीवान, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, प्रो. विनोद यादव, शंभू शरण गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, फिरोज़ अहमद कुरैशी, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, राजीव चाकी, मो मशरूर, निक्कू सिंह, डॉ बिपिन सिंह, मसूद रज़ा खान, राजा मिश्रा, जटा शंकर झा, अजित झा, सीबी सिंह, मन्नी पासवान, मो. इश्तियाक,भुवन अग्रवाल, संतोष यादव, अमित साह, पप्पू कश्यप, प्रीतम चक्रवर्ती, नवीन खंडेलिया, मुकेश साह, दामोदर चौबे, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, बेचैन पाण्डेय, मो रियाज, अरुण प्यासा, अमर तिवारी, निखिल सिंह, पंचानंद नायक, मेजर जमाल, मो असलम, मो आदिल, धनंजय ठाकुर, मो फिरोज़ मुतुन, मोहर्रम खान आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की।


























