निगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था
कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने की । बैठक में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत नगर निगम में हुई बैठक के त्रिपक्षीय वार्ता में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर एक संयुक्त प्रयास किया जा रहा है।
जिसको लेकर संघ ने लगभग एक दर्जन अस्थाई स्टैंड एवं कुछ समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने सर्वसम्मति से टोटो चालक साथियों से अनुरोध करते हुए कहा कि शहर में ई रिक्शा चलाने के लिए कुछ नियमों को मानना अत्यंत आवश्यक है।
श्री सिंह ने स्पष्ट बताया कि नगर निगम,यातायात विभाग,मोटर परिवहन विभाग ने संघ को स्पष्ट बता दिया है अगर ई – रिक्शा शहर में चलाना है तो ड्राइवरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, नशा मुक्त और बालिग होना बहुत जरूरी है। तो ही आप टोटो चलाएंगे अन्यथा ई रिक्शा चालकों पर कठोर कार्रवाई होगी। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार, ट्रैफिक के पदाधिकारी, मोटर परिवहन विभाग के पदाधिकारी ऑटो संघ एवं टोटो संघ के पदाधिकारी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होगी।
जिसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने आम लोगों के सुविधा के लिए अस्थाई स्टैंड, रूट निर्धारण चार्ट तैयार कर ऑटो एवं टोटो शहर में चलेगी। श्री सिंह ने विश्वास दिलाया कि ई रिक्शा चालक के साथी भी नगर निगम जिला प्रशासन यातायात विभाग मोटर परिवहन विभाग को हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। बैठक में संघ को चलाने के लिए कार्यालय की व्यवस्था,कोष की व्यवस्था, सदस्यता अभियान में तेजी लाने, संगठन की मजबूती, संघ को चलाने के लिए प्रत्येक महीना सहयोग राशि निश्चित रूप से जमा करना जैसे दर्जनों बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया।
बैठक में मुख्य संरक्षक विकास सिंह के अलावा अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सचिव विक्रम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीत पासवान, राजीव रंजन, अशोक शाह, सोनू साह,गोलू साह, चंदन पासवान, रमन कुमार, राजकुमार पासवान, राजीव कुमार, मोहम्मद ईसराफिल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने की।


























