कटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है रहा कि रक्तदान सभी व्यक्ति करते हैं और सभी समाजसेवी संगठन व संस्थायें भी इसको बढ़-चढ़कर करते भी हैं। लेकिन रक्तदान करने के बाद रक्तदान करने वाले व्यक्ति को रक्त लेने के बाद कोई पूछता भी नहीं है।
इसलिए दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन “सक्षम” ने विश्व रक्तदाता दिवस के दिन उन व्यक्तियों को सम्मान करने का बीड़ा उठाया है, जो अपने जीवन में मानव सेवा एवं लोक कल्याण की भावना से प्रेरित होकर अधिक से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर अनेक अमूल्य जीवनों की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसी कड़ी में डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह सिविल सर्जन सदर अस्पताल कटिहार, डॉ. के.के. मिश्रा नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटिहार, प्रो. प्रभु नारायण लाल दास जिला अध्यक्ष सक्षम कटिहार, अरूण कुमार चौधरी प्रांत कोषाध्यक्ष सक्षम उत्तर बिहार, डॉ. जयेन्द्र ज्ञानू, डॉ. अद्वेत मंडल व प्रो. दिलीप कुमार यादव सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरडीएस. कॉलेज सालमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित व भारत माता पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र के द्वारा सम्मान भी किया गया।
तत्पश्चात सक्षम के प्रांत कोषाध्यक्ष अरूण कुमार चौधरी द्वारा संगठन मंत्र, सक्षम दृष्टिकोण व परिकल्पना सभी आमंत्रित अतिथियों व आगुंतकों के साथ दोहराया गया. साथ ही “सक्षम” संगठन का परिचय व उद्देश्य भी अपने वक्तव्य से सभी को अवगत कराया। सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में दिव्यांगों के साथ हमेशा तत्पर खड़ा रहने की इच्छा जाहिर की। नगर संघचालक डॉ. के.के. मिश्रा ने विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही प्रो. प्रभु नारायण लाल दास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षीय संबोधन में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को नमन किया. कार्यक्रम में कटिहार के ग्यारह रक्तवीरों को “रक्तवीर प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र” के साथ सम्मान किया गया। जिसमें विभूति झा पिता स्व. देवेन्द्र नाथ झा पैंतीस बार, अभिनव कुमार ठाकुर पिता संजय कुमार ठाकुर तीस बार, पवन कुमार पोद्दार पिता अनिल पोद्दार अठ्ठाइस बार, सरदार अमर सिंह पिता स्व. सरदार धर्म सिंह व संतोष कुमार गुप्ता पिता नवल किशोर गुप्ता ने पच्चीस बार, विरेन्द्र कुमार पिता स्व. एसडी. राय इक्कीस बार, विक्की जायसवाल पिता स्व. दशरथ जायसवाल, विकास खंडेलिया पिता अजय कुमार खंडेलिया व राजन भगत पिता विजय कुमार भगत ने दस-दस बार साथ ही मातृशक्ति से किरण खंडेलिया पति अजय खंडेलिया ने तीन बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है। मंच संचालन अरूण चौधरी ने किया।
अंत में जिला सह सचिव योगेश पूर्वे ने धन्यवाद ज्ञापन व कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया. प्रमुख श्रोताओं में अरविंद कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद् बिहार, सुमन कुमार झा अधिवक्ता जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटिहार, प्रणव भगत नगर मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् कटिहार व बजरंग दल के अनेकों बजरंगी स्वयंसेवक, प्रो. अमर नाथ पाठक, बासुदेव नायक, अवधेश कुमार देव, शिव शंकर रमानी, महेन्द्र झा, नंद किशोर प्रसाद, बिमल कुमार साहू, पिंकी कुमारी, ललिता देवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक व अनेकों आगुंतकों ने अपनी उपस्थिति इस कार्यक्रम के सभागार में दर्ज कराया।


























