कोसी पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

SHARE:

बुलेट बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित कोसी सड़क पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-06 निवासी विक्की कुमार (25) और धोबिनिया निवासी अखिलेश कुमार (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक बुलेट बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक कुरसेला से स्मैक लेकर नवगछिया की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कोसी पुल के पास वाहन जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान बुलेट सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 103 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई