रेलवे स्टेशन के पीछे मार्केट में चोरों का आतंक,हजारों रुपये के सामान की चोरी

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित ओझा मार्केट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। पिछले तीन दिनों के दौरान अज्ञात चोरों ने बाजार की कई दुकानों को निशाना बनाया है। ताजा घटना शनिवार देर रात की है, जब चोरों ने एक किराना दुकान से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली।

पीड़ित दुकानदार प्रताप चंद्र साह ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से पहुंचे और ऊपर लगी टीन की छत काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद सरसों तेल, फॉर्च्यून तेल की पेटियां, चावल सहित अन्य किराना सामान चोरी कर फरार हो गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली। प्रताप चंद्र साह ने बताया कि इससे पहले भी श्रवण साह की दुकान में चोरी हुई थी।

लेकिन उस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस घटना को लेकर उन्होंने मनिहारी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के दुकानदारों में नाराजगी है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई