ईट सोलिंग सड़क जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई

SHARE:


मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र से मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच छोटी मोहनपुर काली स्थान मोहनपुर से नवटोलिया बिशनपुर जाने वाली सड़क आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी ईंट सोलिंग जो जर्जर अवस्था में हैं। जर्जर सड़क रहने से इस होकर सिर्फ पैदल लोग आना जाना करते हैं। सड़क इतना जर्जर हैं कि इस सड़क होकर पैदल छोड़कर कोई भी वाहन नहीं चलते हैं। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आते हैं।

स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार यादव,लाल बहादुर यादव,चंद्रशेखर यादव,सुरेश यादव, पारस यादव,आनंद मण्डल, मुकुल यादव,आलोक कुमार यादव,सुनील कुमार यादव,अनीश कुमार,रतन कुमार यादव,मनोरंजन कुमार यादव आदि ने बताया भारत सरकार एवं बिहार सरकार हर जगह पर सड़क का निर्माण कर रही हैं।

लेकिन आज भी हम लोग कच्ची ईंट सोलिंग जर्जर सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग अभिलंब इस कच्ची एवं ईंट सोलिंग जर्जर सड़क का निर्माण करावे जिससे आम लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!