आग लगने से दो घर और दो मवेशी जलकर राख, हजारों का नुकसान

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपुर कोशपाली हरख़ा पोखर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से दो गाय,चार बकरियां और कई मुर्गे–मुर्गियों व बत्तख की झुलसकर मौत हो गई।

वहीं घर ने रखा नगद रुपये,कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित मो उस्मान और हेफजूर रहमान के टीन छप्पर वाले घर में पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए धुंआ किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी धुंए की वजह से घर में आग लग गई,और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।

पीड़ित मो उस्मान एवं ग्रामीण मो आरिफ ने बताया कि घटना देर रात की है। आग लगने के कारण घर में बंधे दो गाय,चार बकरियां और कई मुर्गा–मुर्गियां और बत्तख के झुलसने से उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य गाय और बकरियां गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई है। वहीं आग की लपटे देख ग्रामीण मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं घटना की सूचना पर जिला से अग्नि शामक वाहन भी मौके पर पहुंची।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई