कुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक किसान चोटिल हो गये। हालांकि ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार मक्का लदा ट्रैक्टर गोबराही दियारा से कुरसेला की ओर आ रहा था।
इसी दौरान कच्ची सड़क पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद जुटे आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को बाहर निकाला गया। घायल का इलाज गांव में ही कराया गया। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।


























