12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपा

SHARE:

कोढा /कटिहार- बुधवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के बसगढ़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,पानी,आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी बातें रखीं, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों के बीच साझा की गई।

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है और भाजपा कार्यकर्ता इसी उद्देश्य से जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक कविता पासवान ने कहा,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। हमारा प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो।”इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित दिखे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!