सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार,सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार के द्वारा बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पुर्ण करने की सलाह दी गयी।
विशेष कर मंदिर परिसर स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 25 जुन से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिये। ताकि श्रावण माह पूर्णिमा में श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में निर्माण कार्य का निरीक्षण विभाग के अभियंता की टीम द्वारा किया गया। विशेष रूप से मंदिर परिसर में स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य श्रावण पूर्णिमा से पहले पूर्ण करने कि बात कही। ताकि कांवरियों को असुविधा नहीं हो। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।


























