डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में हुआ राशि का भुगतान

SHARE:

कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में माह मई 2026 के लिए भुगतेय राशि का अंतरण किया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किये गये अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में किया गया।

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग यशस्वी, ओएसडी अभिषेक किशोर सहित विभिन्न पेंशन योजना के लाभुक मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के अलग-अलग 06 पेंशन योजनाओं के कुल 2,51,783 लाभुकों के खाते में 1,100 रुपये मासिक की दर से कुल 29,31,46,100 रुपये की पेंशन राशि का भुगतान किया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों ने मौजूद रहकर लाइव प्रसारण को समझा तथा मुख्यमंत्री के संबोधन को भी सुना। राशि मिलने से लाभुक के चेहरे पर खुशी देखा गया ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई