अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,तीन बाइक बरामद,मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

SHARE:

चोरी के तीन बाइक,मास्टर चाभी सहित अन्य सामान्य बरामद

बिहार बंगाल क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को देता था अंजाम, एमजीएम के पास हुआ गिरफ्तार

संवाददाता। किशनगंज


किशनगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते मास्टर माइंड सहित अन्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाश बिहार और पश्चिम बंगाल में मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देता था। जो किशनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरफ्तारी से पुलिस के कई कांड का सफल उभेदन हुआ है। जिसके पास से चोरी के मोटरसाईकिल तथा मास्टर चाभी भी जब्त की गई है।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मोटसाईकिल चोरी की घटना के रोक-थाम, कांड के उद्भेदन एवं चोर के गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरूवार को जिला आसूचना इकाई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि किशनगंज के कुख्यात अपराधी शाह इंतजार आलम मोटरसाईकिल चोर के साथ किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पास खड़ा है। जिसके बाद डीआईयू व किशनगंज थाना पुलिस को उक्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।

जिसके बाद टीम ने शाह इंतजार आलम व कुन्दन सहनी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक ग्लैमर मोटसाईकिल, एक राईडर मोटरसाईकिल तथा मोटरसाईकिल चोरी मे प्रयुक्त किया जाने वाला दो मास्टर चाभी बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों चोर के निशानदेही पर किशनगंज थाना क्षेत्र से चोरी किया गया स्पलेडर मोटरसाईकिल डेरामारी स्थित कब्रिस्तान के पिछे मक्का के खेत मे छिपा कर रखा गया था।

जिसे बरामद किया गया। जो वर्ष 2023 मे चोरी की गई थी।एसपी के अनुसार गिरफ्तार चोर के द्वारा किशनगंज जिला के कई थाना क्षेत्र एवं पं० बंगाल मे दर्जनो मोटरसाईकिल चोरी किया गया है। चोरी की गई मोटरसाईकिल को पं० बंगाल के अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तस्कर को बेचा जाता था। विशेष टीम के द्वारा पं० बंगाल पुलिस के सहयोग से चोरी के मोटरसाईकिल की बरामदगी के लिये छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त शाह इंतजार आलम के विरूद्ध मोटरसाईकिल चोरी, एनडीपीएस एवं मार-पीट के कई कांड दर्ज है। गिरफ्तार शातिर चोर से मोटरसाईकिल चोरी के अन्य कांडों में संलिप्तता के संबंध में गहराई से पूछ-ताछ की जा रही है तथा दोनों के अपराधिक इतिहास एवं इस गिरोह से बिहार और पं० बंगाल के कितने
मोटरसाईकिल चोर जुडे हुए है का पता लगाया जा रहा है।

टीम मे ये थे शामिल —-
टीम मे इंस्पेक्टर मो मुशताक, प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद, सोना कुमार, प्रीति कुमारी, नीतीश कुमार, डीआईयू टीम, क्यूआरटी, टाउन थाना पुलिस के कर्मी टीम मे शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई