कटिहार – बुनियाद केन्द्र कटिहार में शिविर आयोजित कर 27 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सुश्री यशस्वी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने और उनकी बाधाओं को कम करने का एक सार्थक पहल है।
इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजन अपनी दैनिक गतिविधियों को बिना किसी बाहरी मदद के पूरा कर सकेंगे, जिससे उनके भीतर आत्मविश्वास का बढेगा।उन्होने कहा कि शिविर में विभिन्न प्रकार के 27 सहायक उपकरणों का वितरण चिह्नित लाभार्थियों के बीच किया गया, जो उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार उपयोगी है। लाभार्थियों के चेहरे पर सहायक उपकरण पाकर खुशी झलक रही थी। वहीं इस दौरान दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिसका अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभ ले सकें।सहायक निदेशक ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दुहराई।
उन्होंने आमजनों से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील बन कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने की अपील की है।सहायक निदेशक ने बैट्रीचालित तिपहिया को झंडी दिखाकर विदा किया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केन्द्र के पदाधिकारी तथा कर्मी सहित आमजन उपस्थित रहे।




























