किशनगंज/अब्दुल करीम
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी का डाक प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस डाक में कुल चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तीन चरणों में बोली लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, पहले और दूसरे राउंड में प्रतिस्पर्धा कड़ी रही, जबकि तीसरे और अंतिम राउंड में बोली की अधिकतम राशि तय हुई। अंततः 9 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर रोहित साह ने सब्जी मंडी का डाक अपने नाम कर लिया।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
इस मौके पर नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान और वार्ड पार्षद कलीम उद्दीन भी मौजूद रहे। अन्य संबंधित पदाधिकारी और प्रतिभागियों की उपस्थिति में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।




























