मनिहारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी संजय परिहार पिता मोती चौधरी ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर घुटना तोड देने की शिकायत दर्ज करायी है।
अपनी लिखित शिकायत में पीडित पक्ष संजय परिहार ने कहा है कि जब वह गुरुवार अहले सुबह सात बजे के आसपास अपने मक्के खेत की रखवाली कर रहा था तो गांव के ही बिनोद मंडल,गुल्लु मंडल, पोदिया मंडल उर्फ उमेश मंडल,प्रदीप मंडल उनके खेत में लगी मक्के की भूट्टा तोड़ने लगा. भुट्टा तोडने से मनाकरने पर उन लोगों ने मारपीट की, मारपीट मे उनके दाहिने घुटने की जोड क्षतिग्रस्त हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें ईलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया.
जहां चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है. उन्होने पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दूसरे पक्ष के आरोपी बनाये गये बिनोद मंडल ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि भुट्टा तोडने की बित मनगढंत है। संजय परिहार पर खेत जानेवाली रास्ते के बगल मे शराब बेचने तथा खेत आनेजानेवाली महिलाओं पर अश्लिल फब्तियां करसे से ऊपजा विवाद बताया है।
महिला व उनके पुरुष सदस्यों के जुटने पर भागने के क्रम में गिर जाने से परिहार को चोट लगने की बात बतायी. बिनोद मंडल ने मारपीट करने से इन्कार किया है।पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा. पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जूट गयी है।




























