मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता पालन साहब ने कहा कि काल – कल्पित जग में हर जगह अत्याचार,उत्पीड़न, बेईमानी, बलात्कार,अपहरण का तांडव छाया हुआ हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए प्राचीनकाल से ही ऋषि – मुनि,संत महापुरुष ने शांति स्थापित करने के लिए यज्ञ – सत्संग के द्वारा ज्ञान,प्रचार करते आए हैं।
आज भी गली-गली घूमकर संत महापुरुषों ने सत्संग का आयोजन कर भटकते हुए मानव को सही रास्ता पर लाने के लिए अधक प्रयासरत हैं। इस तरह मानव कल्याण सदगुरु कबीर आश्रम, मनसाही में सत्संग के द्वारा शांति स्थापित की कामना के लिए दो दिवसीय सतगुरु कबीर सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर भजनों उपदेशक मंटू शरण दास ने कहा कि आज हमारा समाज का धरोहर हमारे माता-पिता व गुरु हैं।
आज मानव के अंदर आपस में प्रेम सद्भाव सदाचार आचरण सच्ची माता-पिता व गुरु के प्रति सेवा का भाव से सत्संग के माध्यम से संदेश दी गई। उन्होंने कहा कि आज हम सभी मानव को मानवता का पाठ पढ़ाने हमारे सह सम्राट सतगुरु कबीर साहब आज से 650 ईसा पूर्व ये ही संदेश हम अबोध जीव को चेतना प्रदान किए।
प्रेम ना नारी उपजे प्रेम ना हाट विकाय बिना प्रेम के मानवा नधी जमपुर जाए। इस अवसर पर पालन साहब,रामनरेश दास ,मनोज दास,रामदेव दास ,अखिलेश दास ,रामविलास ,नंदलाल साहब,जिछु दास,सरस्वती दास,रेखा दास,रामा दास, कुसमी दास आदि उपस्थित रहे। वहीं मंच का संचालन सत्यनारायण दास ने किया।




























