उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलहरिया में की छात्रा झुलसी

SHARE:

बीईओ से लगाया ईलाज और कारवाई की गुहार

समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा अंजली कुमारी गर्म सब्जी गिरने से बुरी तरह झुलस गई। विगत दिन जब स्कूल में मध्यान्ह भोजन परोसा जा रहा था। इसी दौरान गर्म सब्जी से भरी बाल्टी अचानक बच्ची के कंधे और शरीर पर गिर गई। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्ची दर्द से कराहती रही।

पीड़िता के पिता मुनीलाल मंडल का आरोप है कि शुरुआत में स्कूल की ओर से इलाज कराने का भरोसा दिया गया। लेकिन यह भरोसा ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। उनका कहना है कि केवल दो दिनों तक ही स्थानीय स्तर पर मरहम-पट्टी कराई गई ।इसके बाद इलाज की व्यवस्था बंद कर दी गई।परिजनों के अनुसार बच्ची के शरीर पर पीठ, गला, कान झुलस गया जहा अब भी जलन और फफोले हैं तथा संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

16 अप्रैल को जब परिजन स्कूल पहुंचे और बेहतर इलाज की मांग की तो उन्हें खुद से इलाज कराने की बात कह दी गई। इस रवैये से परिजन आहत हैं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

परिजनों ने बच्ची के समुचित और निःशुल्क इलाज के साथ-साथ मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।बीडीओ सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। साथ ही बच्ची के इलाज को लेकर भी आवश्यक पहल की जाएगी ताकि उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई