राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से समीक्षात्मक बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली के सीनियर मॉनिटर धनंजय टिंगल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक कटिहार परिषदन में आयोजित किया गया।

जिसमें जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार ,सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा यशस्वी ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,एडीएम मनीष कुमार, राजेश कुमार सिंह सचिव अभिलाषा परिवार सह बाल कल्याण समिति चेयर पर्सन,बीबीए के संतोष दास सहित राहत फाउंडेशन भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से बंधुवा मजदूरी और बाल श्रम की समीक्षा की गयी। श्रम कानून को शक्ति से पालन पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने श्री टिंगल से मुलाक़ात किये। श्रम अधीक्षक पीटर मिंज द्वारा सभी योजनाओं का प्रदर्शन पीपीटी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम संतोषजनक रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई