किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज की बीओपी पेकटोला के गश्ती दल द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 154/1 के पास, अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर की गई। अभियान के दौरान भारत से नेपाल की ओर तस्करी कर ले जाए जा रहे प्रतिबंधित सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
जब्त सामग्री में भारत यूरिया खाद के 4 बोरे (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कुल 180 किलोग्राम), 2 साइकिल, माउंटेन ड्यू 2.25 लीटर की 9 बोतलें तथा 1.25 लीटर की 15 बोतलें शामिल हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवलाल महतो (उम्र 61 वर्ष), निवासी डांगिटोला, पोस्ट व थाना सिजवा, रतुवामाई नगरपालिका, जिला मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है।
जब्त सामान एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज (बिहार) को सुपुर्द किया जा रहा है।




























