कटिहार में भाजपा की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार – भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले आयोजित बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। बाबा साहेब की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया गया। इस उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय प्रभारी स्वदेश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।

वहीं मंच पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र रजक, शामिल हुए। मुख्य अतिथि स्वदेश यादव ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के जयंती पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार व आदर्श को जन-जन तक प्रसारित कर मोदी सरकार ने उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार सामाजिक समरसता और गरीबों व वंचितों के उत्थान हेतु कटिबद्ध है।भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिए युगों तक प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिए युगों तक प्रेरणादायी है।

मंचासीन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के विचार आज भी हमें एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे गोविंद अधिकारी सौरभ कुमार मालाकार जिला उपाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, सविता शर्मा,भास्कर सिंह, प्रियंका सिंह, श्वेता राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जोक्शन यादव, नरेश मंडल ,बबलू गुप्ता, दीपक बस्फोर ,राजेश शर्मा, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई