रॉन्ग साइड से जा रहा मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर हुआ घायल

SHARE:

मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क में प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटना कहीं ना कहीं हो रही हैं और इस सड़क में दुर्घटना होने का मुख्य कारण हैं रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां हाय कभी लो लाइट जलाने के कारण एवं तेज रफ्तार से चलने के कारण प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं रोड में एक्सीडेंट हो रहा हैं।

विगत रात्रि दस बजे के आसपास मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर निवासी मो. आलम पिता मो. सफीक अपने मोटरसाइकिल से हफलागंज की रहने वाली सलोनी देवी पति आवेश मोहम्मद को लेकर मनोहरपुर महियारपुर फोर लेन सड़क में रॉन्ग साइड होकर हफलागंज की ओर आ रहे थे। इसी दरमियान मनसाही थाना के पास एक पिकअप कभी हाय कभी लो लाइट जला कर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया वे सड़क के डिवाइडर में जा कर टकरा गए ।

जिससे वह चोटिल हो गए पीछे में सवार महिला सलोनी देवी डिवाइडर के बीच में जाकर गिर पड़े जिससे दोनों को काफी छोटे आए। इस घटना को मनसाही थाना के 112 के ड्राइवर ने देखा तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया।

मालूम हो कि मोटरसाइकिल चालक, टेंपो,ट्रैक्टर छोटे बड़े वाहन राइट साइड में नहीं चलकर रोंग साइड में होकर आना-जाना करते हैं। इस कारण पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क में प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो रही हैं ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई