कटिहार – जेएसएम पब्लिक स्कूल डगरूआ पूर्णियाँ के बच्चों का एक समूह अपने शिक्षक के साथ शैक्षणिक टूर के दौरान कटिहार स्थित पार्क घूमने पहुँचा। भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह उत्पन्न हुआ कि वे पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी से मुलाकात करेंगे।उक्त क्रम में सभी बच्चे अपने शिक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे।जहाँ पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की गई।
इस दौरान बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें कानून, सुरक्षा एवं समाज के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।मुलाकात को और यादगार बनाते हुए बच्चों के बीच उत्साहपूर्वक टॉफी का वितरण भी किया गया।
जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।यह पहल पुलिस और समाज के बीच विश्वास, मित्रता एवं सकारात्मक संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।





























