न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 75 लाख के करीब ,24 घंटो में मिले इतने मरीज

देश /डेस्क

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 61,871 नए मामले सामने आए है और1033 मौतें हुईं है।

जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,94,552 पहुंच चुकी है ।जिसमें 7,83,311 सक्रिय मामले, 65,97,210 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है ।स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक मृतकों कि संख्या बढ़ कर 1 लाख 14 हजार 031 पहुंच चुकी है ।

देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है हालाकि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के समय एक बार फिर से बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है ।

आईसीएमआर द्वारा रिपोर्ट जारी कर बताया गया कि शनिवार (17 अक्टूबर) तक COVID19 के लिए कुल 9,42,24,190 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,70,173 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।

Share this news

Leave a Comment