कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों इंडेन गैस एजेंसी का संयुक्त औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति एवं निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध कराने की स्थिति का जायजा लिया गया।
साथ ही संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या उपभोक्ताओं की शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अधिक मूल्य वसूली की सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को दें।


























