न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सड़क गड्ढे में तब्दील ,आवागमन में होती है परेशानी

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा क्षेत्र के जहाँगीरपुर पंचायत अन्तर्गत ढेकीपारा कब्रिस्थान से मालीबस्ती होते हुए मलहा बस्ती तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है ।जिसकी वजह से आने जाने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।मालूम हो कि इस कच्ची सड़क से पनासी,जहाँगीरपुर दामलबाड़ी आदि पंचायतों के लोंग आवागमन करते है ।

लेकिन विडम्बना ही कहां जाय की प्रशासनिक उदासीनता के कारण पिछले कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है

लेकिन सड़क पर पांच कलभर्ट का निर्माण पहले करा दिया गया। जिसकी वजह से पिछले महीने में आई बाढ़ तथा लगातार हुई बारिश के करण इन कलवर्ट के समीप तथा सड़क पर जगह जगह में बड़े बड़े गड्ढ़े हो गए और पानी का जमाव हो गया हैं। जिससे कई गाँवो के लोगों का सम्पर्क टूटा हुआ है।

ग्रामीण ने सुरित महन पंडित ,नितीई पंडित, गव्वर पंडित ,शिमलाल पंडित ने बताया कि किसानों के खेतों का फसल इसी कच्ची सड़क से खेतों से घर तथा खलिहानो तक लाया जाता था। जो पिछले कई वर्षों से सड़क जर्जर रहने के कारण किसानों को खेतों से फसलों को घर व खलिहानों तक लाने में अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है, लोंगो को घुमावदार रास्ते होकर अपने गंतव्य स्थानो जाना पड़ता है। जिससे समय और खर्च अधिक लग रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के मरम्मती की मांग की है

Share this news

Leave a Comment