न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : एसएसबी और नेपाली एपीएफ द्वारा सीमा पर की गई ज्वाइंट पेट्रोलिंग

गलगलिया /चंदन मंडल

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प के जवानों ने नेपाल पुलिस व एपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सीमा पर ज्वॉइंट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान दोनों देश के जवानों ने साथ मिलकर भारत एवं नेपाल की सीमा पर स्थित पीलर संख्या 101 से 102 के बीच संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया।

इस संबंध में एसएसबी की अधिकारी ने बताया कि एसएसबी और नेपाल पुलिस के जवानों के बीच सूचनाओं का अदान प्रदान करने तथा सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है। ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके।

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाई इलाकों के बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके मद्देनजर सीमा क्षेत्रों में लगातार एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है। इस पेट्रोलिंग में बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प इंचार्ज पेम थिनले, निदी पाल , नेपाल के एपीएफ एएसआई कार्की , पुलिस एएसआई तेज प्रसाद सहित एसएसबी जवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment