आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसान

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड पांच चकमन में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक लगी आग से चार परिवार के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए लोग सिर्फ अपनी जान बचा सके।

इस आगलगी में सोने चांदी के जेवर, नगद डेढ़ लाख रुपए, कपड़े, अनाज रोजमर्रा के सामन आदि जलकर राख हो वार्ड सदस्य विवेक कुमार मंडल ने बताया कि इस आगलगी में मो. मोजीबुर रहमान, मो. राजा, नजमुल खातून और मो. फिरोज के घर जलकर राख हो गए उन्होंने बताया कि बिजली के शार्टसर्किट के कारण यह आग लगी हैं।

वहीं इस आग पर स्थानीय लोगों से अग्निशन की टीम ने काबू पाया घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी सदलबल घटना स्थल पहुंचे वहीं राजस्व कर्मचारी कृष्ण कुमार ने मौके पर क्षति का आकलन किया और जल्द से जल्द सरकारी नियमानुसार राहत मुहैया कराने की बात कही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई