कटिहार:आवासीय आर्य भूमि स्कूल का उद्घाटन समारोह आयोजित

SHARE:

कटिहार – शहर के दुर्गास्थान रोड इस्लामिया स्कूल के नजदीक आवासीय आर्य भूमि स्कूल का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल,जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह,नगर निगम उप महापौर मंजूर खान,संवेदक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह जीओडी ग्रुप के निदेशक ध्रुव चंद्र झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने की। स्कूल के निदेशक अर्जुन कुमार सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल, बुके माला पहनकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल,छाया तिवारी, बुलबुल सिंह,पूनम सिंह,रुचि चौधरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह प्रिंस,जितेंद्र सिंह ,दिग्विजय सिंह अधिवक्ता जदयू नगर उपाध्यक्ष विनोद सिंह ,रालोमा अध्यक्ष उमाकांत आनंद,करणी सेना जिलाध्यक्ष सत्यम समदर्शी, जिला परिषद प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय,युवा मोर्चा मंत्री विवेक सिंह राठौड़,उत्तर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,महामंत्री मौसम कुमार सिंह,दुर्गा स्थान कांवरिया सेवा समिति के सुनील सिंह, पिंकू सिंह, मनोज सिंह, सुशील सिंह, विनय सिंह, माधव सिंह, राज किशोर सिंह, शेखर सिंह,मोहन बाधवानी, लालमोहन सिंह,गिरीश कुमार सिंह, सुशील सिंह, हरेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, अमर सिंह, धीरज झा,जवाहर सिंह, राधा रमन सिंह,गिरेन्द्र सिंह, दीपू सिंह, रिंकू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

स्वागत भाषण में स्कूल के निदेशक अर्जुन सिंह ने बताया कि 1990 से शिक्षा के जगत में अपना कार्य करते आ रहे हैं इच्छा हुई अब अपना स्कूल खोलकर बेहतर सेवा देने का तो आज हम लोग हम और हमारे बड़े भाई विकास सिंह मिलकर एक बेहतर स्कूल देंगे। जिसमें नामांकन मुक्त, री एडमिशन मुफ्त, आवासीय छात्रावास, नर्सरी से ,8 क्लास तक पढ़ाई,12वीं तक कोचिंग की सुविधा, एवं छात्र एवं छात्राओं को पूरी तरह से बेहतर भविष्य को लेकर मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विकास सिंह ने स्पष्ट कहा कि हम छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के कसौटियों पर,शत प्रतिशत खडा उतरने का प्रयास करेंगे विशेष कर मध्य वर्गों के परिवारों को आवासीय आर्य भूमि स्कूल में बच्चों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया l

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई