उदास मत हो “चिन्नी’ नाटक का हुआ मंचन, दर्शकों ने सराहा

SHARE:

कटिहार – महिला शक्ति की गूंज उदास मत हो चिन्नी” नाटक का प्रभावशाली मंचन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटिहार के प्रवर रेलवे संस्थान में भावनात्मक एवं प्रेरणादायक नाटक का सफलतापूर्वक मंचन किया गया। यह नाटक कोसी संगम संस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया। जबकि कार्यक्रम का आयोजन एनएफ रेलवे एम्पलाई यूनियन के तत्वाधान में किया गया।


नाटक ने महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सामाजिक संवेदनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। नाटक में चिन्नी की मुख्य भूमिका में सोनम शर्मा ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। पिता की भूमिका में आलोक कुमार ने प्रभावशाली अभिनय किया।

वहीं जोकर की भूमिका में कौशिक कर और नंदकिशोर ठाकुर ने अपने अभिनय से नाटक में जीवंतता और संदेश दोनों को प्रभावी बनाया।कोरस की भूमिका में अंजली कुमारी,आकाशदीप,गुलशन कुमार,अभिनव कुमार,कुमार आलोक एवं विकास कुमार ने सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से नाटक को और अधिक प्रभावशाली बनाया।नाटक का सशक्त निर्देशन आलोक कुमार द्वारा किया गया, जिसने मंचन को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

वहीं नाटक में मेकअप का कार्य अंजली कुमारी एवं कौशिक कर ने किया। प्रकाश एवं ध्वनि की जिम्मेदारी कुमार सत्यम द्वारा बखूबी निभाई गई, जिसने मंचन को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक,अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा एन.एफ. रेलवे एम्पलाई यूनियन के सचिव रजनीश कुमार ने नाटक के कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस तरह के सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने नाटक की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई