फसलों में लगे कीड़ों को भगाने का बताया गया उपाय
डंडखोरा/कटिहार –सहायक निदेशक पौधा संरक्षण के निदेश पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि प्रावैद्यिकी प्रबंधन अभिकरण की ओर से महेशपुर पंचायत के मधैली हवामहल में एक दिवसीय पौधा संरक्षण पाठशाला का आयोजन किया गया।
पाठशाला में आत्मा की ओर से प्रखंड कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने उपस्थित किसानों को पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों की पहचान कराते हुए उससे संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।वहीं खेतों में जाकर लगी फसल मे कीड़ों को पहचाने और उसे भगाने के उपाय का प्रशिक्षण भी दिया गया।
पाठशाला में किसानों को कीड़ा भगाने वाले उपकरणों से सजा किट भी भेंट किया गया। पाठशाला में मिली सुझावों को किसानों ने लाभकारी बताया।
पाठशाला में वार्ड सदस्य देवीलाल सोरेन सहित जितेन्द्र कुमार झा,बिनय राय,अमरेश कुमार,आशीष झा,रानी हेम्ब्रम,राधा देवी, पुतुल देवी,मंजू मुर्मू,ललिता हांसदा, अंजलि किस्कू,अनिता किस्कू सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष कृषक शामिल रहे।




























