टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित हरहरिया गांव में शनिवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल टेढ़ागाछ के महामंत्री बसंत सिन्हा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों तथा कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिलती है। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय रहना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया।इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारियों ने संगठन की रणनीति, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।मोके पर जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,महामंत्री पंकज साह, श्रीमती खोशी देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह मंडल महामंत्री बसंत सिंह रवि कुमार दास मुकेश कुमार सिंह खगेश्वर कुमार सिंह नियरलाल सिंह शिवनारायण सिंह शिवनारायण सिंह और बोथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।




























