सालमारी में जिलास्तरीय सत्संग में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

SHARE:

सालमारी /कटिहार – सालमारी के ढोलमारा मैदान में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का दो दिवसीय 47 वां अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को सासंद तारिक अनवर, पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल सहित कमेटी सदस्यों के द्वारा किया गया। यह अधिवेशन शनिवार के रात में प्रवचन के साथ सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर पुरा माहौल भक्तिमय रहा।सत्संग कमेटी सदस्यों ने बताया की उक्त अधिवेशन दो पालियों में आयोजन होगा। प्रथम पाली में सत्संग का विषय सत्संग का हमें सत्संग से सारी चीजें प्राप्त हो जाती है। दुसरी पाली में मानव शरीर की सार्थकता पर महात्माओं का उपदेश हुआ। ज्ञान के कारण ही मानव सभी जीवों में श्रेष्ठ है। ज्ञान का अर्थ आध्यात्मक ज्ञान से है।

इस आयोजन में भागलपुर कुप्पा घाट से पुज्य गुरूसेवी भगरिथ बाबा, गुरू चरण देव प्रमोद बाबा, डा. स्वामी विवेकानंद बाबा, स्वामी सत्य प्रकाश बाबा, स्वामी प्रमोद बाबा अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किये।

स्थानीय पुज्य स्वामी चोगिराज, नागेश्वर बाबा, स्वामी तेज प्रकाश बाबा, स्वामी दीनदयाल बाबा, स्वामी बासुदेव बाबा भी अपने उपदेश प्रदान किये, बड़ी अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। तथा शांतिपूर्ण सत्संग श्रवण कर रहे थे।ऐसे अवसर पर स्वागत समिति के सभी सदस्यों द्वारा माहतमाओ का माल्यार्पण किया गया। स्थानीय सांसद तारिक अनवर महात्माओं का माल्यार्पण कर अपनी श्रधा सुमन अर्पित किये।

शनिवार को दोनों पालियों में महात्माओं के कल्याणकारी उपदेश श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। मंच का संचालन जिला अध्यक्ष डा सत्यनारायण मंडल एवं जिला सचिव डा. अशोक कुमार विश्वास किये। मंच पर जिला के बलदेव प्रसाद,सुबोध गुप्ता, गणेश साह, दिनेश मंडल आदि उपस्थित थे। जिला स्तरीय इस सत्संग से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो उठा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई