आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र में देर शाम बदमाशों की ओर से छिनतई तथा मार-पीट मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारपुर खरसौता पंचायत निवासी डोमन सिंह के द्वारा आजमनगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि बीती रात्रि करीब 9:00 बजे कानदोल से अपने घर जा रहे थे।
तभी जीरो माईल परिहारपुर में एक व्यक्ति सहित अन्य लोगों ने मिलकर छिनतई की ।कुल पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए आजमनगर थाने में न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा चारों तरफ से घेर कर पैसा मांगने लगा, मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त सभी ने मिलकर मुझे पास के शमशान में ले गया और गले में चाकू लगा दिया और मेरे पास से 15 हजार रुपए, आधार कार्ड एवं मोबाइल छीन लिया।
तब तक मुझे मारता रहा जब तक मैं बेहोश नहीं हो गया। बेहोश होने के पश्चात मुझे छोड़ कर चला गया।उक्त मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।


























