किशनगंज:अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को एसपी ने किया निलंबित

SHARE:


होली में प्रतिनियुक्त स्थल में अनुपस्थित रहने के आरोप में कारवाई


किशनगंज/प्रतिनिधि


होली के दिन बुधवार को ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने सदर थाना की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई गुरुवार की सुबह को की गई।एसडीपीओ वन गौतम कुमार की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है।सदर थाना में तैनात अवर निरीक्षक रूबी कुमारी की प्रतिनियुक्ति होली पर्व को लेकर नेपाल गढ़ कॉलोनी में की गई थी।

एसडीपीओ वन ने एसपी को यह रिपोर्ट सौंपी थी की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी बुधवार को अपराह्न् तक नेपाल गढ़ कॉलोनी स्थित प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित नहीं हुई।एसपी ने इसे होली जैसे संवेदनशील अवसर पर आदेशों की अवहेलना,कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता माना।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि होली जैसे संवेदनशील अवसर पर जिले के चिन्हित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।लेकिन अवर निरीक्षक रूबी कुमारी स्थल से अनुपस्थित रही।जिस कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है। होली पर्व के अवसर पर विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

इसी क्रम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने एसपी को सूचना दी कि किशनगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रूबी कुमारी अपने निर्धारित प्रतिनियुक्ति स्थल नेपालीगढ़ कॉलोनी में दोपहर तक उपस्थित नहीं थी।अनुशासनहीनता और दायित्वहीनता को गंभीर कदाचार मानते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की।निलंबन अवधि में उक्त अवर निरीक्षक को सामान्य जीवन-यापन भत्ता प्रदान किया जाएगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है।

उन्हें सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही, एसडीपीओ को इस मामले की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश जारी किया गया है।

एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि होली जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।किशनगंज पुलिस प्रत्येक पदाधिकारी और कर्मी से पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जवाबदेही की अपेक्षा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई