होली पर्व में जिले में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
256 स्थानों पर पुलिस के साथ दंडाधिकारी थे तैनात
किशनगंज/प्रतिनिधि
सीमावर्ती किशनगंज जिले में बुधवार को होली का त्यौहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।जिले के सातों प्रखंडों में त्यौहार को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।होली के मौके पर सुबह से ही युवक टोलियों में निकले और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जम कर होली खेली।
होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार की शाम होलिका दहन के दिन से ही चिन्हित स्थलों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी। होली पर्व में कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मंगलवार से गुरुवार तक सुरक्षा को लेकर जिले में 256 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी।।वही शहरी क्षेत्र में गश्ती दल बनाया गया था।
गश्ती दल लगातार सभी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।शहर में भी चौक चौक चौराहों पर पुलिस का पहरा कड़ा था। एसडीएम अनिकेत कुमार , एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन स्वयं सुबह से ही व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।वही पास में बंगाल होने के कारण शराब पीने वालों व शराब पीकर बंगाल से किशनगंज में प्रवेश करने वालों की मनसा रखने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी।
चौक चौराहों पर एसडीएम, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी भी होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने में अहम रही।डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार ने भी होली पर्व के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम व एसपी लगातार अपने कनीय अधिकारियों के सम्पर्क में थे।
उत्पाद टीम के द्वारा चलाया गया था विशेष अभियान
इधर उत्पाद विभाग की टीम भी शहर में गश्त लगा रही थी। उत्पाद विभाग की विशेष टीम के द्वारा मंगलवार को शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध शहर भर में अभियान चलाया गया था।तीन अलग अलग टीम शहर सहित जिले के अलग अलग स्थानों में चलाए गए जांच अभियान में एक दर्जन लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के द्वारा तीन अलग अलग टीम गठित किया गया था। टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना,उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी,उत्पाद निरीक्षक हैदर अली सहित अन्य उत्पाद अधिकारी शामिल थे।
पर्व के मद्देनजर हुई थी कार्रवाई
वहीं होली पर्व के मद्देनजर 1336 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है,धारा 126 में 22 डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई की गई,धारा 135 के तहत 166 लोगों को बाउंड डाउन किया गया है। सीसीए-3 के तहत 24 प्रस्ताव समर्पित किए गए थे।गुंडा एक्ट के तहत 23 प्रस्ताव समर्पित किए गए थे।


























