मनिहारी /कटिहार – बीते दिनों मनिहारी बाजार निवासी अनुज मित्तल के घर से दिनदहाड़े घर में चोरी की घटना घटित हुई थी। गृहस्वामी अनुज मित्तल कपडे की छोटी व्यपार करते हैं।
चोरों ने उनके घर को तब निशाना बनाया था जब वे दिन के दस बजे अपनी दूकान पर गये थे। श्री मित्तल ने पुलिस को जानकारी दी थी कि चोरों ने 8-10 लाख की सोने चांदी के गहने सहित नगदी की चोरी की है।
गृहस्वामी कि शिकायत पर इस संदर्भ में पुलिस ने मनिहारी थाना मे कांड संख्या 43/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(3)/305 के तहत जांच आरंभ कर दी थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूर्णियां वार्ड संख्या 41, अब्दुल्ला नगर खुश्किबाग निवासी 35 वर्षीय मो. मिस्टर पिता मो. मोतिन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।पकडे गये आरोपी के पास से पुलिस ने दो स्मार्ट फोन, चांदी के वर्तन बरामद की है।
इस घटना के सफल उद्भेदन मे थानाध्यक्ष पंकज आनंद, एसआई अमित कुमार, एस आई सत्यम कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।


























